वाशिंगटन: 20 सितंबर (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में मौजूद या वहां जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए फिर से यात्रा चेतावनी जारी की है।
मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष ‘‘तेजी से बढ़ने की आशंका है।’इस बीच, क्षेत्र में स्थित कम से कम 11 अमेरिकी दूतावासों ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यात्रा संबंधी व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।
