अंकारा: 20 सितंबर (एपी) तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने संकेत दिया है कि हाल में किए गए एक रक्षा गठबंधन समझौते के तहत उनका देश सऊदी अरब को सैन्य सहयोग दे सकता है।
फिदान से एक टेलीविजन साक्षात्कार में पूछा गया कि तीन सदस्यीय यह गठबंधन क्या यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य जरूरत को पूरा करने में तुर्किये को ‘‘कोई कठिनाई नहीं होगी।’’
