Site icon Asian News Service

जमीनी विवाद को लेकर दिन-दहाड़े गोली मारकर तीन की हत्या

Spread the love


लखनऊ,दो फरवरी (ए)। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मद नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला के पति भी घायल हो गए। हत्या का आरोप मृतक महिला के सगे चाचा पर लगा है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि
मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी फरहीन (35) का सगे चाचा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त मामले में शुक्रवार को दोनों पक्ष जमीन की पैमाइश के लिए जुटे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। बताया जाता है कि गोली लगने से मुनीर, फरहीन और हंजाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या की खबर पाकर मौके पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फरीद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version