संविधान बचाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा: सपा सांसद

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 31 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता हरेन्द्र मलिक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘पीडीए पर सीधा प्रहार’ करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि इसके जरिये अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना होगा।