नयी दिल्ली: एक जून (ए)) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पूर्व मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के सिलसिले में डमी का इस्तेमाल करके अपराध के दृश्य का नाट्य रूपांतरण (रीक्रिएशन) किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
त्विषा शर्मा ने कथित तौर पर 12 मई को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।