अमरावती: तीन नवंबर (ए) आंध्र प्रदेश में चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि प्रभावित जिलों में फिलहाल 12,230 लोगों को पुनर्वास केंद्रों में शरण दी गई है।
उन्होंने ‘ बताया, “आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है।”
प्राथमिक आकलन के अनुसार, चक्रवात के कारण लगभग 344 करोड़ रुपये के वित्तीय नुकसान का अनुमान है, जबकि मूसलाधार बारिश से 52,459 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से कुल 312 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सरकार 814 छोटे सिंचाई तालाबों पर लगातार नजर रख रही है, जिनमें से 776 तालाबों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है
