लखनऊ: 10 मई (ए) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल का ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में तोमर और पाल को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी।
