हापुड़ (उप्र): 27 जून (ए
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो 24 जून का बताया जा रहा है। छुट्टी के दिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बुलाकर उनसे खिड़कियां और दीवारों पर लगे जाले साफ कराए जा रहे थे।वीडियो में बच्चे हाथ में कपड़ा और झाड़ू लिए दिख रहे हैं, जबकि बाहर खड़ा एक शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त नजर आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि यह बच्चों के अधिकारों का हनन है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने दोषी शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।