Site icon Asian News Service

आगरा में 24 फरवरी को पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Spread the love

आगरा (उप्र): 18 फरवरी (ए) पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए 24 फरवरी को आगरा पहुंचेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आलाकमान से इस न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही शहर में पार्टी की गतिविधियां बढऩे लगी हैं। शनिवार को हरियाली वाटिका में शहर और जिला कांग्रेस की संयुक्त रूप से बैठक हुई। इस बैठक में आगरा प्रभारी भी मौजूद रहे।बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगरा आगमन रद्द हो गया था, लेकिन अब यह न्याय यात्रा 24 फरवरी को आगरा आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। राहुल गांधी इस बार शहर के लोगों के बीच होंगे और उनसे वार्ता करेंगे।

Exit mobile version