Site icon Asian News Service

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 17 जिला/शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की

Spread the love

लखनऊ,29 जुलाई एएनएस । कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 17 नए जिला/शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी। रिलीज के मुताबिक, लखनऊ में वेद प्रकाश त्रिपाठी, बहराइच में जेपी मिश्रा और गोंडा में पंकज चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा गोंडा सिटी का अध्यक्ष रफिक रायनी और बदायूं जिले का अध्यक्ष ओमकार सिंह को बनाया गया है। बदायूं सिटी की जिम्मेदारी असरार अहमद को दी गई है। पीलीभीत सिटी अध्यक्ष के रूप में मोनिंदर सक्सेना की नियुक्ति हुई है।

कासगंज सिटी के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप बनाए गए हैं। मिर्जापुर सिटी की जिम्मेदारी अब राजन पाठक संभालेंगे। गोरखपुर सिटी की कमान आशुतोष तिवारी के हाथों में दी गई है। वहीं सोनभद्र सिटी का राजीव कुमार त्रिपाठी को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

जालौन (औराई) सिटी से रेहान सिद्दीकी, आजमगढ़ सिटी से नजम खान, उन्नाव सिटी से अरुण कुशवाहा, लखीमपुर सिटी से सिद्धार्थ त्रिवेदी, गाजियाबाद (मोदीनगर) से आशीष शर्मा और मुगलसराय सिटी (चंदौली) से रामजी गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है।

Exit mobile version