Site icon Asian News Service

किशोर ने मासूम से किया दुराचार

Spread the love

आगरा (उप्र), 23 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक किशोर ने टॉफी दिलाने के बहाने एक चार वर्षीय मासूम के साथ कथित तौर पर दुराचार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे किशोर न्यायालय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया है।.थाना ताजगंज प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि घटना सोमवार की है। पड़ोस में रहने वाला किशोर मासूम को बहाने से अपने साथ घर ले गया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था।

उन्होंने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर मासूम के साथ दुराचार किया। मासूम ने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उसकी दादी ने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय किशोर ने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

Exit mobile version