Site icon Asian News Service

खुद को केंद्रीय मंत्री पुरी बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी कोहिमा से दिल्ली स्थानांतरित

Spread the love

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (ए) स्वयं को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बताकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रवक्ता को संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कोहिमा में दर्ज शून्य प्राथमिकी को दिल्ली स्थानांतरित किया गया है और इस संबंध में गीता कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गीता कॉलोनी में रहने वाले संदिग्ध से पूछताछ की। इस मामले का संदिग्ध एक श्रमिक है। उन्होंने बताया कि पुलिस का मानना है कि वह साइबर हमले का पीड़ित हो सकता है।.

Exit mobile version