Site icon Asian News Service

पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर आईटी की छापेमारी, शक्ति सिंह गोहिल बोले- छापा क्यों डाला गया, पब्लिक सब जानती है

Spread the love

पटना, 22 अक्टूबर एएनएस। पार्टी कार्यालय पर आज शाम आयकर विभाग की हुई छापामारी पर
कांग्रेस सांसद व बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कोई कितना भी परेशान करे, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी के कार्यक्रम के एक दिन पहले कांग्रेस मुख्यालय पर छापा क्यों डाला गया, पब्लिक सब जानती है। कार्यक्रम होगा और बहुत सफल होगा। 
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के भाई के गाड़ी से 22 किलो सोना मिला। आयकर की टीम भाजपा कार्यालय नहीं गई। सदाकत आश्रम में किसी गाड़ी से आठ लाख रुपये मिले तो कांग्रेस मुख्यालय में नोटिस चिपका दिया। पार्टी आयकर विभाग को जवाब देगी और जनता सरकार को। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सदाकत आश्रम राजनीतिक दल का मुख्यालय है। यहां किसी को आने से नहीं रोका जाता है। कोई भी आता है। सभी मेरी इजाजत से नहीं आते हैं और न ही किसी की गाड़ी चेक की जाती है। आयकर की टीम ने तत्काल किसी से कुछ पूछा भी नहीं। अधिकारी सबकुछ जानते हैं, कैसे पूछेंगे।

Exit mobile version