सत्य निकेतन हादसा: एमसीडी उपायुक्त समेत पांच अधिकारी निलंबित

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात सितंबर (ए) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त (डीसी) राकेश कुमार के साथ-साथ अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास था।

इमारत के मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई है।