मॉस्को: 26 अगस्त (एपी) अमेरिकी खुफिया एजेंसी ‘सीआईए’ के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने मॉस्को में रूसी खुफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के साथ संबंधों में तनाव के बीच रैटक्लिफ ने यह दुर्लभ और गोपनीय यात्रा की।
