होटल में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, पुरुष अचेत अवस्था में मिला

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: तीन सितंबर (ए) उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि एक पुरुष अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह लाहौरी गेट थाने को एक होटल में एक पुरुष और एक महिला के अचेत पड़े होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।उसने बताया कि महिला घायल अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे, उसी स्थान पर एक पुरुष भी अचेत पाया गया।पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरुष का फिलहाल अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश का प्रतीत होता है। सही घटनाक्रम और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।