सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के 20-22 विधायक कभी भी छोड़ सकते हैं पार्टी: संजय राउत

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 11 नवंबर (ए) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के विलय की नयी चर्चाओं के बीच शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के 20 से 22 विधायक पाला बदल सकते हैं।

राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करने वाले राकांपा विधायक केवल सामान्य बातचीत नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन मुलाकातों के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम छिपा है।