दुबई: 11 नवंबर (एपी) ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात होर्मुज जलडमरूमध्य में नैसेना द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकराने से एक टैंकर में आग लग गई।
ईरान की सरकारी मीडिया ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के हवाले से बताया कि टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अनधिकृत रास्ते से जा रहा था। ब्रिटिश सेना ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक टैंकर में आग लग गई।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर (यूकेएमटीओ) ने टैंकर की सार्वजनिक नहीं की। घटना के बारे में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
यूकेएमटीओ ने कहा कि चालक दल की स्थिति की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यूकेएमटीओ ब्रिटिश सेना का एक हिस्सा है, जिसका काम समुद्री सुरक्षा की निगरानी करना है।
यूकेएमटीओ ने पिछले महीने कहा था कि हमलों की सही संख्या की जानकारी देने में ‘मुश्किल आ रही है’ क्योंकि अब अधिकतर जहाज हमलों की सूचना देने से इनकार कर देते हैं।
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईरान और यूकेएमटीओ की ओर से दी गई जानकारी एक ही घटना की है या अलग-अलग।