कोलकाता: 31 अगस्त (ए) पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है, जिससे वित्त, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी और नगरपालिका प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निवर्तमान वाणिज्यिक कर आयुक्त खालिद एज़ाज़ अनवर को तबादला वित्त विभाग में सचिव पद पर किया गया है, जबकि कृषि विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्यिक कर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि वित्त विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव डॉ. उमा शंकर एस का तबादला आवास विभाग में इसी पद पर किया गया है।
एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 28 अगस्त को तबादलों का आदेश दिया और तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. वाणिज्यिक कर आयुक्त खालिद अयाज अनवर को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं कृषि विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार मीणा को वाणिज्यिक कर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग की वरिष्ठ विशेष सचिव डॉ. उमा शंकर एस को आवास विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव मोहम्मद अब्दुल शाहिद को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव प्रियदर्शिनी भट्टाचार्य भी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव होंगी। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सूचना निदेशक अंशुल गुप्ता को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जिला वितरण खरीद एवं आपूर्ति निदेशक बनाया गया है। उन्हें पश्चिम बंगाल आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कृषि विभाग में विशेष सचिव स्तर पर चिन्मय डे को दुर्गापुर का विशेष आयुक्त, जीएसटी बनाया गया है। पश्चिम बर्धमान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमन सौरव मोहंती को भी दुर्गापुर में विशेष आयुक्त, जीएसटी की जिम्मेदारी मिली है। मालदा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिवास व्यंकटराव पाटिल को पश्चिम बंगाल कृषि विपणन निगम लिमिटेड यानी ‘सुफल बांग्ला’ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव और वेबेल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सुमंत सहाय को पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक और पर्यटन निदेशक बनाया गया है। वहीं पश्चिम बर्धमान की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नीतू शुक्ला को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें वेबेल का प्रबंध निदेशक भी बनाया गया है। दक्षिण 24 परगना की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नेहा बनर्जी को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भूमि सुधार की जिम्मेदारी दी गई है।
