संभल (उप्र): 22 जून (ए)
उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी संदीप (34) के पैर में लगी। मुठभेड़ में आरक्षी भोलू भी घायल हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि 19 जून को बबराला के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बबराला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई थी।
उन्होंने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि आरोपी संदीप भागने की फिराक में है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने बबराला-रजपुरा रोड पर नगरिया काजी गांव के पास नाकेबंदी कर उसे घेर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर गोली चला दी जिसमें सिपाही भोलू घायल हो गया।
कुमार ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली संदीप के पैर में लगी। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया है। जांचकर्ता मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बबराला थाने में पहले से दर्ज मामले के साथ ही मुठभेड़ को लेकर नयी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।