मुंबई: 22 जून (ए)
सांसद आष्टिकर के बेटे कृष्णा पाटिल आष्टिकर पिछले सप्ताह हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नांदेड़ से पार्टी के उम्मीदवार थे। राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कृष्णा नागेश पाटिल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शिवसेना (उबाठा) से निष्कासित कर दिया है।’’
नागेश पाटिल उन छह सांसदों में हैं जिन्होंने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से विद्रोह कर दिया है। पाटिल ने रविवार को कहा कि वह और अन्य बागी सांसद 18 जून तक कही नहीं गए थे, लेकिन उनके खिलाफ दिए गए कुछ बयानों के बाद उन्होंने अपना मन बदल दिया। उनका इशारा राज्यसभा सदस्य संजय राउत की टिप्पणियों की ओर था।
सांसदों के दल बदल संबंधी ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बारे में अफवाहें शुरू होने के बाद पहली बार सामने आते हुए हिंगोली के सांसद ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने की पुष्टि की।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो क्लिप में आष्टिकर ने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है और ‘बस एक शिवसेना से दूसरी शिवसेना में चले गए हैं’।