अखिलेश ने महिलाओं, दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर गृह मंत्री शाह से सवाल किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 31 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराधों को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया, जबकि उनकी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपनी जमीन खो चुकी है।

यादव ने कहा, “गृह मंत्री को यह देखना चाहिए कि सबसे अधिक महिलाओं, बेटियों, दलितों के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। सबसे अधिक हत्याएं क्यों हो रही हैं। जेल में पीडीए समाज के लोग सबसे अधिक क्यों हैं।”शाह ने शुक्रवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अंगद के पांव की तरह जमी है और उसे कोई नहीं हटा सकता। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक स्थिति पहले ही कमजोर हो चुकी है।

प्रसाद ने कहा, “वह पांव पहले ही उखाड़ा जा चुका है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा हर प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनावों में कई सीटें बचाए रखने में विफल रही।उन्होंने कहा कि भाजपा हर प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनावों में कई सीटें बचाए रखने में विफल रही।

प्रसाद ने वाराणसी की विधान परिषद सीट पर भाजपा की हार का हवाला दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी जिले से लोकसभा सदस्य हैं। साथ ही उन्होंने लखनऊ, आगरा और प्रयागराज का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सभी 80 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल करने में विफल रही थी।प्रसाद ने कहा, “अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 37 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने प्रदेश की 80 में से 43 सीट पर जीत हासिल की थी।”