आरा: 25 जून (ए) बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कर रहे पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के संबंध में उनका पक्ष सुना।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सिन्हा, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्रीराज के साथ बिलौती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत की।
