गृह मंत्री अमित शाह ने उप्र में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 30 अक्टूबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाषा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उ़दघाटन किया।

शाह ने यहां डाक्‍टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्‍वविद्यालय के सभागार में दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने ‘ बताया कि मुख्‍य अतिथि अमित शाह ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कार्यसमिति की बैठक का उद़घाटन किया।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश अध्‍यक्ष व केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी की अध्‍यक्षता में हो रही इस कार्यसमिति की बैठक में उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, प मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद हैं।

शाह ने श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्‍याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।

कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी व भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, भाजपा की राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

कार्यसमिति की बैठक का संचालन भाजपा के विधान परिषद सदस्य व पूर्व महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पंकज चौधरी ने अमित शाह का स्‍वागत किया।