उप्र विधानसभा के अगले चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करें : अखिलेश

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: पांच मई (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं का आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में भाजपा को चुनौती दी कि या तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिला आरक्षण लागू करें या फिर खुले तौर पर स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है।