लंदन, 13 जून (ए
पुलिस ने बताया कि नॉर्थ रोड पर डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास गुरभेज सिंह को चाकू मारा गया।
पुलिस के अनुसार उनके साथ 30-35 वर्ष की उम्र के एक और व्यक्ति को भी चाकू मारा गया था, जिसे अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि चिकित्सा कर्मचारियों की कोशिशों के बावजूद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में मौके पर ही 20-30 वर्ष की आयु के सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार विस्तृत जांच के बाद छह लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हत्या के शक में घटनास्थल से गिरफ्तार लोगों की उम्र 20 से 40 साल के बीच है।
इस बीच सिंह के परिवार को अधिकारियों की ओर से सहायता मुहैया कराई जा रही है।