दक्षिण चीन में एक पिकअप ट्रक के पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत, नौ लापता

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 17 मई (एपी) दक्षिण-पश्चिम चीन में शनिवार को एक पिकअप ट्रक के पुल से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई और नौ लोग लापता हैं। यह जानकारी सरकारी मीडिया में प्रकाशित खबरों में दी गयी है।

ट्रक में कुल 15 लोग सवार थे और यह श्रमिकों को दक्षिणी ग्वांग्शी क्षेत्र में स्थित एक शकरकंद के खेत में ले जा रहा था।