मॉस्को: 14 मई (ए)
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए भीषण तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई।पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।रूसी विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।