सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए

मनोरंजन
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज के दूसरे दिन वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म का निर्देशन ‘हेरा फेरी’, ‘हलचल’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हंगामा’ जैसी सफल कॉमेडी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान को 17 साल बाद फिर साथ लेकर आई है।