नई दिल्ली,10 जून (ए)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को यहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आए विजय के गुरुवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। मई में दक्षिणी राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद नई दिल्ली का यह उनका दूसरा दौरा है।

विजय ने CPP प्रमुख के 10, जनपथ स्थित आवास पर गांधी परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद नई दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। राहुल गांधी चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।