उप्र विधान परिषद चुनाव: मेरठ में भाजपा के दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 27 अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में पहली जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा मेरठ में विजयी हुए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेरठ के जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा विजयी हुए हैं। इस बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हारने की कगार पर है यहां सपा की जीत लगभग तय है। जारी —