Site icon Asian News Service

अश्लील फिल्में देखने वाला किशोर बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Spread the love

शिवपुरी, 13 फरवरी (ए) मध्य प्रदेश के शिवपुरी में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़का मोबाइल फोन पर अक्सर अश्लील फिल्में देखता था।.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह चंदेल ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार की रात करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म किया गया।.एसपी ने कहा, ‘‘ उसे आखिरी बार 15 साल के लड़के के साथ देखा गया था जिसके बाद उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई। आरोपी ने लड़की को सुनसान जगह पर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की। जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो उसने लड़की की हत्या कर दी।’’

करेरा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने कहा कि लड़के ने “अपने मोबाइल फोन पर अक्सर अश्लील फिल्में देखने” की बात कबूल की है।

उन्होंने कहा, “लड़की और उसकी मां एक मंदिर गए थे, जहां वे अलग हो गए। महिला को लगा कि बच्ची शायद घर लौट गयी है। कुछ समय तक बच्ची के न मिलने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।”

शनिवार की सुबह बच्ची का शव गांव के सरकारी स्कूल में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है।

सं दिमो

Exit mobile version