श्रीनगर: 12 मई (ए)
अधिकारियों ने बताया, “अनंतनाग के कोर्ट रोड स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में आग लग गई जिसमें चार लड़के झुलस गए।”
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक, बिलाल अहमद की अस्पताल में मौत हो गई।
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।