उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से, 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: सात जून (ए)) उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 32,679 पदों के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।