उप्र में चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, शव पटरी पर फेंका

उत्तर प्रदेश चंदौली
Spread the love

चंदौली: 10 मई (ए)) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार सुबह चलती ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी शव को ट्रेन से नीचे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सकलडीहा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) नगर स्टेशन से सुबह 6:30 बजे ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी।