काठमांडू: 27 अगस्त (ए) नेपाल के रसुवा जिले के सीमावर्ती शहर तिमुरे में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद अपनों को खो चुके गिरी लाल के पास अब सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चों की यादें ही बची रह गई हैं।
आपदा की चपेट में आए पीड़ितों में 38 वर्षीय गिरी लाल भी शामिल हैं। आपदाइतनी तेजी से आई कि पल भर में विनाश का मंजर छा गया और घटना के गवाह रहे लोगों को ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो।
