बीजिंग: 16 मार्च (ए) पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी रहने के बीच चीन ने सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों से टकराव समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत करने का आह्वान किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया।