तृणमूल सांसद काकोली ने बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, आईपैक पर निशाना साधा

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 24 मई (ए) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में शुरू हुई खींचतान का अंत होता नहीं दिख रहा और इसी कड़ी में हार की ‘‘नैतिक जिम्मेदारी’’ लेते हुए पार्टी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने चुनाव प्रचार रणनीति और नेतृत्व की प्राथमिकताओं की भी कड़ी आलोचना की है।