दिल्ली में अब तक आठ लाख से ज्यादा पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए गए: रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 19 मई (ए)) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत अब तक आठ लाख से अधिक महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

गुप्ता ने बताया कि पिंक कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।