दिल्ली में टिल्लू गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: छह दिसंबर (ए) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने रोहिणी इलाके में गोलीबारी के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोनों शूटर के पैरों में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान सोनीपत के नरेंद्र (24) और पानीपत के अभिषेक (22) के रूप में हुई ।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से बचने के लिए दोनों शूटरों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी की जिसके दौरान दोनों तरफ से करीब छह राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में दोनों शूटर्स के पैर में गोली लगी और वह दोनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।