पच्चीस साल तक फरार रहा हत्यारोपी; दिल्ली पुलिस ने बिहार से पकड़ा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: नौ दिसंबर (ए)) उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में साल 2000 में एक सहकर्मी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद 25 साल से फरार 50 वर्षीय एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सतीश यादव को अक्टूबर 2000 में भगोड़ा घोषित किया गया था तथा कई राज्यों में छापे मारने के बाद वह दरभंगा जिले में अपने पैतृक गांव में मिला।