लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 14 घायल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,23 फरवरी (ए)। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में सोमवार शाम 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।आठ यात्रियों की हालत गंभीर है उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी  तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला।डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना से बिहार जा रही थी।

यह दुर्घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटाया गया, जिससे यातायात बहाल किया जा सका। हादसे के बाद यात्रियों का सामान सड़क पर बिखरा पड़ा  मिला।