पटना: 14 नवंबर (ए) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 138 सीट पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 75
सीट पर आगे है। टीवी पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 18 पर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 32 पर और कांग्रेस सात सीट पर आगे है।