चंडीगढ़: 14 मई (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमीन खिसकती जा रही है और वह 230 से अधिक सीट नहीं जीतेगी।
उन्होंने हरियाणा के लोगों से केंद्र से भाजपा नीत गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए क्रांति शुरू करने का आह्वान किया।