मुंबई: 26 नवंबर (ए) महाराष्ट्र में फिर बनने जा रही ‘महायुति’ की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप एकनाथ शिंदे के बने रहने की कामना को लेकर शिवसेना कार्यकर्ता और समर्थक राज्य के 100 से अधिक मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में महायुति के शानदार जीत हासिल करने के तीन बाद बाद भी यह पहेली नहीं सुलझी है कि शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर उनकी जगह देवेंद्र फडणवीस लेंगे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शानदार विजय दिलायी।
