मुंबई: 14 फरवरी (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके जैसे नए सदस्य पर जताए गए भरोसे के लिए सराहना की।
