राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सरकार ने प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं किया: ममता बनर्जी

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: आठ मार्च (ए)) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था।