दमिश्क: नौ अगस्त (एपी) सीरियाई विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सीरिया और रूस दो रणनीतिक भूमध्यसागरीय तटीय ठिकानों के भविष्य को लेकर एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे अंततः मॉस्को के लिए सैन्य चौकियों के रूप में उनका उपयोग समाप्त हो जाएगा।
सीरिया 2011 एवं 2024 के बीच जब इस्लामी गुट के नेतृत्व वाले सशस्त्र विपक्ष से लड़ रहा था, तब रूस सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति बशर अल-असद का सबसे बड़ा राजनीतिक और सैन्य सहयोगी था। इस विपक्षी गुट के प्रमुख उग्रवादी नेताओं में एक मौजूदा अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा भी थे।
