स्टेशन पर आरपीएफ ने पांच लड़कियों को बचाया, मानव तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

रांची: 27 नवंबर (ए) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक कताई मिल में नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर मानव तस्करी कर तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच लड़कियों को यहां बचाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और उसकी अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) के कर्मियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर सासाराम-इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद 41 वर्षीय व्यक्ति को रोका।