हरियाणा रास चुनाव में दो मतों को अमान्य करने की कोशिश, निर्वाचन आयोग सीसीटीवी फुटेज देखे: कांग्रेस

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 मार्च (ए)) कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराए क्योंकि उसके दो वैध मतों को रद्द करने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले इस संदर्भ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर दावा किया कि चुनाव की शुचिता को भंग करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपनी शिक़ायत दर्ज कराई।